आदित्यपुर, मई 17 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास कर पति की लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन के लिए वट सावित्री पूजा एवं व्रत रखा। महिलाओं ने वट पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना की। सावित्री व्रत की कथा सुनीं। इस अवसर पर महिलाओं ने कई प्रकार के फल, फूल, सिंदूर, चूड़ी देकर वट वृक्ष की परिक्रमा की। और वट वृक्ष पर कलावा बांधा। पुजारी ने सावित्री व्रत की कथा सुनाई। ऐसी मान्यता है कि वट पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश विद्यमान हैं। इस पवित्र पेड़ के नीचे पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह भी पढ़ें- निर्जला रहकर महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- पति के दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाओं ने की वट सावि...