पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सुहागिन महिलाओ ने वट सावित्री पूजा के अवसर पर जगह जगह बरगद वृक्षों के समीप पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। पाटन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही बरगद पेड़ो के पास जमा होकर महिलाएं पूजा की । इस दौरान सुबह से ही गांवों में बांस से बने हुए पंखे, मिट्टी के बर्तन सहित अन्य पदार्थ बेचने वाले भी घूम घूम कर वस्तुओं को बेच रहे थे। आचार्य राकेश मिश्रा ने कहा कि 16 मई को पूरे दिन पूजा के लिए मुहूर्त था। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत करती है। यह भी पढ़ें- सहरसा : वट सावित्री व्रत श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न, सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना हिन्दूधर्म में इस पूजा का विशेष महत्व है। सभी सुहागिनों को यह व्रत करना चाहिए। गृहणी राखी सोनी ने बताया कि पति की लंबी उम्र की कामना के लि...