साहिबगंज, मई 17 -- मंडरो।प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु,सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना को लेकर श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट सावित्री व्रत रखा।सुबह से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धज कर बरगद वृक्ष के नीचे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इस दौरान महिलाओं ने बरगद वृक्ष की परिक्रमा करते हुए मौली धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया।पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।मिर्जाचौकी स्थित शीतला स्थान परिसर में स्थित बरगद वृक्ष के पास बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी,जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।पूजा यह भी पढ़ें- पति के दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाओं ...