बिहारशरीफ, मई 15 -- वट सावित्री व्रत पर पति की दीर्घायु के लिए करेंगी मंगल कामना वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का अद्भुत संयोग पावापुरी, निज संवाददाता। ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर वट (बरगद) वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करेंगी तथा वृक्ष की परिक्रमा कर सूत बांधेंगी। यह भी पढ़ें- सुहागिन महिलाएं आज करेंगी वट वृक्ष की पूजाव्रत का महत्व व्रत के दिन ही शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। शनिवार को अमावस्या पड़ने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त ह...