हजारीबाग, मई 16 -- चौपारण प्रतिनिधि ​प्रखण्ड में शुक्रवार को अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र का महापर्व वट सावित्री पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही नवविवाहितों से लेकर वरिष्ठ सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सज-धजकर नजदीकी वट वृक्ष के पास जुटने लगी थी। पूजन के दौरान सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की जड़ में गंगाजल और दूध अर्पित किया। इसके बाद रोली, चंदन, अक्षत, फल, पकवान और भीगे हुए चने चढ़ाकर यमराज और वट सावित्री की पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर कच्चे सूत का धागा लपेटकर और परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- सहरसा : वट सावित्री व्रत श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न, सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना पूजा के बाद म...