छपरा, सितम्बर 14 -- पेज तीन की लीड सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की तीज के गीतों से घर-आंगन और पूजा स्थल भक्तिमय हो उठे 22 शहर के मंदिर में तीज का कथा सुनती व्रती महिलाएं छपरा, हमारे प्रतिनिधि। पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं ने पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। इस दौरान तीज के गीतों से घर-आंगन और पूजा स्थल भक्तिमय हो उठे। धर्मनाथ मंदिर, मासूमेश्वर मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, महिला थाना स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में महिलाओं ने हरितालिका व्रत कथा सुनी और आशीष मांगा। यह भी पढ़े...