अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सोमवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन और कुंवारी कन्याओं ने कजरी तीज का व्रत रखा। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और संतान की कामना की। भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की।ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त दिन रविवार को सुबह 09:38 बजे शुरु होकर सोमवार को सुबह 08:52 बजे तक रही। उदया तिथि के आधार पर कजरी तीज का व्रत सोमवार को रखा गया। रात को 08:57 बजे चंद्रोदय हुआ। महिलाओं ने चंद्र दर्शन कर पूजन किया। यह भी पढ़ें- Kajari Teej Muhurat: आज कजरी तीज पर पंचक का साया, यहां जानें पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। कजरी तीज को बूढ़ी तीज, सातुड़ी तीज और नी...