सीतापुर, मई 16 -- सीतापुर, संवाददाता। ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत का पूजन किया। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार करके बरगद के पेड़ के चारों ओर परिक्रमा की और पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया। शहर में शास्त्रीनगर स्थित बाबा बाग, ताड़कनाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर के अलावा लहरपुर के पक्का तालाब तीर्थ पर लगे वट वृक्ष पर सुहागिनों से विधि-विधान से पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। महमूदाबाद संवाददाता के अनुसार सुगाहिनों ने कच्चे सूत को वृट वूक्ष के तने पर लपेट कर सुहाग की लम्बी आयु की कामना की। वट सावित्री पूजा नगर के बरदही, पांडेय हाता मेंहन्दीपुर बाला जी, संकटा देवी मंदिर, बाबा परमहंस मंदिर बन्नी के अलावा क्षेत्र के सुंदौली, श्यामदासपुर, बाबाकुटी, सेमरी, चांदपुर, रामपुर मथुरा, नहरवल, कालि...