सराईकेला, मई 16 -- सरायकेला। पेट्रोल,डीजल के दामों में वृद्धि से सुहागिनों के महापर्व वट सावित्री व्रत पर भी महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। बाजारों में फलों के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने व्रती महिलाओं को संशय और चिंता की स्थिति में डाल दिया है। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले इस पावन व्रत में फल मुख्य आहार होते हैं। लेकिन इस बार फलों की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी। वट सावित्री व्रत को लेकर फल विक्रेताओं ने दामों में मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। आम दिनों की तुलना में फल दो से तीन गुना महंगे बिक रहे हैं। वर्तमान में बाजार में सेव 280 रुपये प्रति किलो, अनार 140 रुपये प्रति किलो, लीची 200 रुपये प्रति किलो, तरबूज 100 रुपये प्रति किलो, आम छोटा वाला 120, आम बड़ा 100 रुपया, केला 80 रुपया दर्जन, संतरा 200 रुपया किलो, अंगुर 200 ...