नोएडा, अगस्त 11 -- नोएडा सेक्टर-82 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला को अपनी शादी के करीब एक साल बाद यह पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। महिला का आरोप है कि मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद पति ने गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इस संबंध में अपने पति, सास-ससुर और ननद-ननदोई के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।शादी के बाद भी दूर रहता था पति सेक्टर-82 निवासी महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने प्रयागराज में 17 नवंबर 2024 को एक युवक से शादी की थी। उसके पिता ने शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के बाद भी कई माह तक पति उससे दूरी बनाता रहा। इसी बीच ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में एक कार और फ्लैट की मांग कर डाली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करना शु...