संवाददाता, मई 17 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लाने के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही लाल जोड़ा पहनने वाली नई नवेली दुल्हन पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। यह दर्दनाक घटना सजेती थाना क्षेत्र के गुरैयनपुर गांव में घटित हुई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक छोटे निषाद का 23 साल बेटा कमलेश गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 20 दिन पहले गांव आ गया था। उसकी शादी हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के हरेटा गांव में तय थी। गुरुवार को बारात आनी थी। तय समय पर बाराती नाचते-गाते वधू पक्ष के घर पहुंचे। यहां अंजली संग कमलेश की शादी हुई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर वह दूल्...