संवाददाता, जून 24 -- शादी के साढ़े तीन माह में ही पति-पत्नी के संबंधों में इस कदर कड़वाहट आ गई कि बात वैवाहिक संबंध खत्म करने और दहेज के सामान वापस लौटाने तक पहुंच गई। आहत युवक ने मंगलवार को घर के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि सुहागरात पर पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में पति को बता दिया था। इसके बाद से उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। परिजनों का आरोप है ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने कदम उठाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पत्नी पर दीपक को परेशान करने का आरोप बागपत शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक दिल्ली के शकूरपुर में गार्ड की नौकरी करता था। गत 10 मार्च को दीपक की शादी गुड्डी पुत्री सुंदर निवासी नंगला जाफराबाद थाना सिंघावली अहीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शाद...