हापुड़, जुलाई 4 -- यह मामला मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी से थोड़ा मिलता जुलता है। हापुड़ निवासी एक युवक की शादी हाल ही में मेरठ निवासी युवती से हुई। सुहागरात पर ही नवविवाहिता ने कह दिया कि वह किसी और की अमानत है, अगर हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी। यह सुनते ही पति हैरान रह गया। नवविवाहिता के परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं की। आखिरकार शादी के तीन दिन बाद पति ने युवती के प्रेमी को बुलाया और उसे युवती को सौंप दिया।

शिकायती पत्र शुक्रवार को युवक और उसका पिता महिला थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताते हुए भविष्य में उनके साथ कोई घटना न हो इसे लेकर गुहार लगाई। महिला थाने में शुक्रवार को पहुंचे युवक के पिता ने बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी, उनके बेटे से 25 जून 2026 को हुई थी। महिला...