रामपुर, अप्रैल 2 -- नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में शादी की पहली रात की खुशियां मारपीट और खून-खराबे में बदल गईं। सुहागरात पर दुल्हन के छूने से इंकार करने पर आपा खो बैठे दूल्हे ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। विवाद यहीं नहीं थमा, अगले दिन समझौते के लिए बैठी पंचायत में कहासुनी इतनी बढ़ी कि वधू पक्ष के लोगों ने ईंट मारकर दूल्हे का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान दूल्हे को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के बाद दोनों पक्षों के बीच अलगाव का लिखित समझौता हो गया। मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी 22 वर्षीय युवक की शादी रविवार को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज सम्मेलन में हुई थी। सोमवार को दुल्हन की विदाई के बाद घर में दावत का आयोजन किया गया, जिसमें रिश्तेदार और आसपास के लोग शामिल हुए। शाम तक माहौल सामान्य रहा, लेकिन रात में रस्मों के बाद दूल्हा-दुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.