मेरठ, नवम्बर 27 -- यूपी के मेरठ में शादी के बाद दुल्हन जो अरमान लेकर ससुराल आई थी वह सभी सुहागरात पर ही ठंडे पड़ गए। आधी रात को दूल्हा बेडरूम में घुसा। दुल्हन की तरफ देखा और फिर कपड़े बदलकर बाहर निकल आया। काफी देर तक दुल्हन दूल्हे की इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी दुल्हन ने घर वालों को दी, तो उन्हें चिंता होने लगी। दूल्हे की खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। दो दिन बाद दुल्हन की दो बहनों की भी शादी थी तो परिवार वालों को और भी चिंता हो रही थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को दूल्हे की दो बहनों का भी निकाह था। सादगी भरे समारोह में दोनों बेटियों को परिवार ने विदा किया। सरधना के एक मोहल्ले में दूल्हे का परिवार रहता है। बुधवार को खतौली में बारात गई थी। निकाह की रस्म अदा होने के बाद य...