फिरोजाबाद, जनवरी 24 -- फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह पूर्वक मनाया। नगर में आयोजित हुई विविध तरह की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में बालिकाओं के उत्थान को लेकर उपयोगी जानकारी दी गई। शनिवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस नगर में मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज पर समारोह पूर्वक मनाया। बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण , बाल अधिकार और बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित कई विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सिलाई प्रतियोगिता एवं ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कॉलेज की विभिन्न छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया । उन्होंने अपने विचारों को कला के माध्यम से कोरे कागज पर उकेरा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। हैंड मेड खाद्य पदार्थ जैसे जैम , जेली , अचार चटनी, चिप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.