फिरोजाबाद, मार्च 11 -- रेपिड एक्शन फोर्स ने सुहागनगरी में डेरा डाल दिया है। वह जिले के सभी थानों में पहुंचकर अपने लिए सूचनाएं एकत्रित कर रही है। किसी भी संकट की घटी में आसानी से उस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर काबू पाया जा सके इसको लेकर हर थाना क्षेत्र में टीमें जा रही हैं। 10 दिन तक डाटा तैयार करने के बाद टीम लौट जाएगी। फिरोजाबाद में बुधवार को आरएएफ की 40 सदस्यीय टीम ने पहुंचकर अपना काम शुरू किया। सबसे पहले थाना उत्तर पहुंची और यहां के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की जानकारी ली। इलाकों में भी जाकर टीम ने अपने डाटा को तैयार किया। वहीं थाने पर तैनात पुराने पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और फिर क्षेत्रों में भी लोगों से बातचीत की। पहले दिन आरएएफ ने कई थानों में पहुंचकर अपना डाटा तैयार किया।एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 10 दिवसीय ...