सुहागनगरी के राजमिस्त्री की आगरा में मौत
फिरोजाबाद, जून 1 -- शहर के एक राज मिस्त्री की आगरा में मकान का निर्माण होने के दौरान अचानक रेलिंग टूटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तिलकनगर निवासी 50 वर्षीय बबलू पुत्र श्याम सुंदर पिछले काफी समय से अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ आगरा में रहकर मकान बनाने का कार्य करता था। रोजाना की तरह रविवार को भी वह सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने काम पर निकला था। परिवार के लोगों का कहना था कि जिस समय राजमिस्त्री अपने साथी को काम समझ रहा था तो उसने रेलिंग को पकड़कर चढ़ने का प्रयास किया और इसी दौरान रेलिंग टूटने से वह नीचे गिर गया। जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.