नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Vijay Kedia Portfolio: घरेलू शेयर बाजार में जहां एक तरफ भारी गिरावट देखने को आज सोमवार को मिली है तो वहीं Elecon Engineering Company Ltd के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। विजय केडिया के निवेश वाली इस कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 480.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले दिन में स्टॉक 6% की तेजी हासिल करने में सफल हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी में 24 म्यूचुअल फंड्स की भी हिस्सेदारी है। बता दें, आज सोमवार को यह स्टॉक 458.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 489 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आज से पहले दो कारोबारी दिन के दौरान स्टॉक की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। यह भी पढ़ें- इस कंपनी को UAE में मिला Rs.4000 करोड़ से अधिक का काम, फोकस में शेयर यह भी पढ़े...