साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। रूआर अभियान 2026 को लेकर जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान चल रहा है। अगली कक्षा में प्रमोट कर बच्चों का सौ फीसदी नामांकन कराना है। कक्षा प्रथम में नव नामांकन का लक्ष्य 23 हजार बच्चों का है। इसके लिए सभी स्कूलों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में रूआर कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया है। डोर टू डोर सर्वे के बाद छूटे या ड्राप आउट बच्चों को भी संबंधित कक्षा में पुनप्रवेश कराना है। हालांकि जिला के स्कूलों में इस अभियान को लेकर पहले की तरह उत्साह नहीं देखा जा रहा है। दिलचस्प बात है कि अभियान समाप्ति में महज चार बचे हैं और अब तक जिला में नामांकन की क्या स्थिति है यानि कितना नामांकन किस कक्षा में हुआ है यह डाटा अनुपलब्ध है। उधर, सूत्रों के मुताबिक ...