पीलीभीत, अप्रैल 13 -- बीसलपुर। मंडी समिति में चल रहे सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का सैकड़ों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। प्रशासनिक दावों के बीच क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल बेहद सुस्त है। बीसलपुर मंडी समिति में आरएफसी सहित अलग अलग संस्थाओं के गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। ताकि किसानों का आसानी से गेहूं खरीदा जा सके और उन्हें सरकार द्वारा घोषित किए गए गेहूं का मूल्य मिल सके। अधिकारी किसानों का सीधे गेहूं खरीदे जाने, विचौलियों पर शिकंजा खींचे जाने के लिए सजग हैं। वहीं मंडी समिति में तेजी से गेहूं खरीदे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन तमाम निर्देशों के बाद भी केंद्र प्रभारी गेहूं की खरीद कछुआ गति से कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.