रीवा, अप्रैल 14 -- मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक का दर्द छलका, तो उसने पूरी कहानी कह सुनाई। उसने बताया, मुझे बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। पत्नी बात नहीं कर रही है। इसके साथ ही पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए कहा- मेरी मैडम नैन मटक्का करती है. युवक ने वीडियो में 3 लोगों पर आत्महत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जांच जारी है।6 साल पहले हुई शादी, सब कुछ नहीं था ठीक यह घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान चंदन पासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चित्रकूट का निवासी था और रीवा में रहकर काम करता था। उसकी शादी करीब छह साल पहले कंचन पासी ...