पलवल, नवम्बर 20 -- हरियाणा के पलवल में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के भिड़ूकी गांव में गुरुवार दोपहर बाद खेत में बॉडीबिल्डर महेश का शव मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। बुधवार को घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा था। शव की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरा घटनाक्रम क्या है।पुलिस कर रही जांच इस मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि महेश बुधवार को घर से निकला था। देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर बाद खेत में उसके पड़े होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसे मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ...