वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले वैशाली (बिहार) जिले के परिवार की 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार को सुसाइड नोट लिखकर घर से निकल गई। इधर परिजनों के हाथ सुसाइड नोट हाथ लगा तो रोने बिलखने लगे। भेलूपुर थाने पर पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि किशोरी के सीडीआर के आधार पर उसकी दोस्त से संपर्क किया गया। उसके बताए अनुसार संबंधित मार्ग के कैमरे तलाशे गए। किशोरी को समय रहते टेंगरा मोड़ से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल चलाने पर मम्मी पापा अक्सर टोकाटाकी करते हैं। डांटते हैं। इसलिए वह घर से नाराज होकर निकली थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए, इसलिए टेंगरा मोड़ पर बैठी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...