फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। चौफेरवा में हुए तिहरे मौत कांड की जांच अब उस लड़की तक पहुंच गई है, जिसका जिक्र मृतक अमर श्रीवास्तव ने अपने सुसाइड नोट में किया था। नोट में अमर ने लिखा था कि उस लड़की का पूरा सामान भी और पैसा भी अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी उर्फ पप्पू ने खा लिया। इसी आधार पर अब पुलिस उस लड़की की पहचान कर रही है। बता दें कि सदर कोतवाली के चौफेरवा में 11 मार्च की शाम घर के अंदर अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव मृत अवस्था में और चाचा सुनील श्रीवास्तव मरणासन्न हालत में मिले थे। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में अमर ने कई लोगों के नाम लिखते हुए मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव का जिक्र किया था। उसी आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम, सोनू और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज...