शाहजहांपुर, मई 4 -- चीनी मिल के ग्राम सेवक सुपरवाइजर ने सुसाइड नोट पर एमडी व यूनिट हेड पर धमकाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। अपनी हत्या का जिम्मेदार चीनी मिल के एमडी व यूनिट हेड को ठहराया है, वही घटना से गन्ना विभाग में खलबली मच गई पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लेकिन अभी परिवार वालों की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव भौरखेड़ा जिगनिया निवासी 40 वर्षीय मनोज गंगवार मकसूदापुर गन्ना चीनी मिल में करीब सन 2010 से गन्ना ग्राम सेवक सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे बीती रात उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई सोमवार सुबह जब पत्नी ने पति के पास फोन किया तो उनका फोन नहीं लगा तो उसने अपने चचेरे देवर के पास फोन किया कि उनके पति का फोन नहीं लग रहा है,इस पर चचेरा देवर मनोज छत से मौके पर पहुंचा तो ...