चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। हमीरपुर जिले में वन विभाग की धनौरी पौधशाला में वन रक्षक के पद पर कार्यरत रहे 45 वर्षीय चंद्रशेषर पटेल ने विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। चंद्रशेषर कर्वी कोतवाली क्षेत्र भीखमपुर का रहने वाला है। उसने मौत से पहले अधिकारियों पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए थे। अंतिम संस्कार करने से पहले परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि चंद्रशेषर की जेब से सोसाइड नोट मिला है। एसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मामला हमीरपुर जिले से जुड़ा है। हमीरपुर पुलिस को अवगत करा दिया ग...