गोरखपुर, मार्च 6 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी पर स्थित करमैनीघाट पुल पर लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए अब यहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। पुल के दोनों किनारों पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से जाली लगाई जाएगी, जिससे लोगों के नदी में छलांग लगाने की घटनाओं पर रोक लग सके।क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने गुरुवार को राप्ती नदी के करमैनीघाट पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन के सहयोग से पुल पर जाली लगाने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए विधायक निधि से 40 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद आरईएस विभाग के जेई संजीत गौड़ से नक्शा देखा और प्रगति जानी। एई सुरेश जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में है। टेंडर पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.