देहरादून, जून 11 -- धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने गुरुवार को सुसवा नदी के दूधा देवी पुल डाउनस्ट्रीम पर 4.30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले बाढ़ सुरक्षा योजना का कार्य का पूजन-शिलान्यास किया। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए प्रथम किश्त के रुप में 1.72 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह योजना धर्मपुर विधानसभा के हजारों परिवारों को मानसून की बाढ़ से बचाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सुसवा नदी में बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य का शिलान्यास धर्मपुर विधानसभा के वार्ड नं 85 मोथरोवाला, नौका नई बस्ती, दौड़वाला नई बस्ती, नौका विहार के अलावा अन...