मुजफ्फरपुर, जून 7 -- ​- सदर थाना के भगवानपुर गणेश दत्त नगर की घटना ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गणेश दत्त नगर रोड नंबर 2 से ससुराल आए व्यक्ति की स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर सकरा थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी रवि कुमार ठाकुर ने रविवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।बताया है कि वह बीते 6 जून की रात करीब 9:30 बजे अपनी ससुराल गणेश दत्त नगर आया था। उनके ससुर राजकिशोर शर्मा का घर इसी इलाके में है। रवि ने अपनी गाड़ी एक डेंटल सेंटर के ठीक सामने सड़क पर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे जब वह आए तो गाड़ी गायब थी। इधर, फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...