सीवान, जनवरी 7 -- सीवान/बसंतपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती भाजपा सीवान पूर्वी जिला कार्यालय, बसंतपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। इसमें गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक देवेशकांत सिंह और जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने स्व. सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि सुशील कुमार मोदी भाजपा के प्रखर और सिद्धांत निष्ठ नेता थे। विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि मोदी शिक्षा बीएन कॉलेज और साइंस कॉलेज, पटना से हुई थी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय रहे और छात्र संघ के महामंत्री भी बने। महामंत्री प्रमोद तिवारी,उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह,अखिल...