मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में आगामी 21 मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में होनेवाले कार्यक्रम के दौरान लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक दीपक बंका ने मंगलवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में दी।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा ...