गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ता ने पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक कुमार दीपू ने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सड़क से सदन तक जंगलराज के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा सुशासन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसे भाजपा कार्यकर्ता सदैव याद रखेंगे। कार्यक्रम में संदेश साह, राहुल राणा प्रताप, अवधेश श्रीवास्तव और अमृतलाल साह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...