बागपत, जुलाई 25 -- बागपत। अपराध की दुनिया में खौफ का पर्याय बने सुशील मूंछ गैंग के शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी को शनिवार को मेरठ एसटीएफ और बागपत पुलिस ने मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विपुल उर्फ खूनी ने 2005 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और लूट, हत्या, अपहरण, रंगदारी, जानलेवा हमले समेत विभिन्न संगीन अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि कांधला के गांव भभीसा निवासी विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल शातिर अपराधी था। 2005 में विपुल ने जरायम की दुनिया में कदम रखा। उसका पहला अपराध घर में घुसकर जानलेवा हमला करना रहा। उसके खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। 2008 में उसने सुबह के समय शामली में कैराना रोड पर व्यापारी रविंद्र संगल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2014 में बागपत के खेकड़ा कोतव...