हल्द्वानी, जुलाई 29 -- हल्द्वानी। वर्तमान में मुखानी थानाध्यक्ष एसआई सुशील जोशी की इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हुई है। साथ ही मुख्यालय से जारी आदेशों के अनुसार उन्हें अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। आदेश में साफ लिखा गया है कि वर्तमान जिले से अल्मोड़ा तैनाती लेने के बाद उन्हें वहीं स्टार लगेंगे। उनकी पदोन्नति पर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी समेत एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...