भभुआ, मई 14 -- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में भेजी जाएगी रिपोर्ट चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा का जिला प्रशासन ने किया था प्रबंध (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड की महुआरी पंचायत के उपमुखिया के रिक्त पद पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के बहुद्देशीय भवन में चुनाव हुआ। चुनाव के दौरान सुशीला देवी उप मुखिया के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। डीएम नितिन कुमार सिंह द्वारा प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी की उपस्थिति में बीडीओ सतीश कुमार सिंह द्वारा निर्वाचित उप मुखिया सोशीला देवी को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सुशीला देवी को उप मुखिया के पद पर निर्विरोध चुना गया है। इसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर जिला पंचायती राज ...