औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। सुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने जनपद के विपिन मित्तल को समिति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में उनके निजी सहायक सूरज सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नितिन वर्मा को जिला महासचिव तथा देव मुनि पोरवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज सिंह ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश व जनपद में सुशासन स्थापित करना है। इसके तहत जनता की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगी, जिससे लोगों को न्याय मिलने में आसानी हो सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.