बाराबंकी, मार्च 25 -- फतेहपुर। भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को नगर में सुशासन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक साकेन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 167 लाभार्थियों को गृहस्थी का सामान वितरण किया गया। विधायक साकेन्द्र ने कहा, कुर्सी को विकसित विधानसभा बनाना हमारा लक्ष्य है। यह क्षेत्र ऐसा बनेगा कि हर नागरिक गर्व कर सके। प्रयास करना हमारा काम है। हम आप के हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप अपने हिस्से का सहयोग देने में पीछे न रहें। विधायक श्री वर्मा ने अपने नौ साल के कार्यकाल में फतेहपुर, निंदूरा व सूरतगंज ब्लाक के हर दिशा में हुए प्रमुख विकास कार्यों का सिलसिलेवार ब्यौरा प्रस्तुत किया। बताया कि, फतेहपुर को हाईवे से जोड़ने वाले बाई...