कानपुर, मई 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन, विकास और लाभकारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। एक काम और करें कि आमजनों के पारिवारिक सुख और दुख के मौके पर अपनी हाजिरी दें और उनका दुख जाने और खुशी में सहभागी बनें। ये बातें नियमित करें तो प्रशिक्षण का मकसद केवल सफल ही न होगा बल्कि मिशन-2027 में भाजपा जीत का नया रिकार्ड कायम करेगी पर यह कार्यकर्ताओं के कार्य पर निर्भर है। मोतीझील के सामने एक होटल में हुए प्रशिक्षण वर्ग 'गरीब कल्याणकारी योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका' विषय पर स्वतंत्र देव सिंह ने ये बातें कहीं। यह भी पढ़ें- जिला प्रशिक्षण ...