मुंगेर, दिसम्बर 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मुंगेर की ओर से गुरुवार को सुशासन दिवस के अवसर पर विशेष किसान मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ई. किसान भवन तारापुर के सभागार में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक,सरकारी योजनाओं और नवाचारों की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने में सहयोग करना है। आत्मा कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार सुशासन दिवस के मौके पर कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत बीज, कृषि यंत्रों की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य, फसल उत्पादन, पशुपालन एवं संबंधित योजनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.