सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- दून वैली पब्लिक स्कूल में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को तुलसी के औषधीय गुणों से भी परिचित कराया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देश-प्रेम और राष्ट्र को समर्पित कविताओं के पाठ कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्रा नित्या त्यागी एवं सारा और शैली ने कविता के माध्यम से सुशासन दिवस की महत्ता बताई। वहीं क्रिसमस-डे के अवसर पर कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा और डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने बच्चों को बताया को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व के कारण उ...