बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इन्दिरा बाल भवन में विकास प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर, जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौहान बॉबी तथा जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि तारिक मंसूर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति...