पटना, अप्रैल 15 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते दो दशकों में नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास को समर्पित ऐतिहासिक कार्यकाल में बिहार ने सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है। साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंची है। अब उसी प्रकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई एनडीए सरकार भी सुशासन मॉडल को आत्मसात करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। आने वाले वर्षों में विकसित बिहार का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। यह भी पढ़ें- नीतीश की नींव, सम्राट की उड़ान: नवल यह भी पढ़ें- सुशासन से समृद्धि युग का शुभारंभ हो चुका : सरावगी यह भी पढ़ें- बिहार का विकास जारी रहेगा : प्रभाकर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...