पटना, मार्च 8 -- जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि निशांत कुमार का सार्वजनिक जीवन में आना सेवा, विचार और जिम्मेदारी के नए अध्याय की शुरुआत है। उनकी सादगी, संयम और सामाजिक सरोकार बिहार की राजनीति की दुर्लभ धरोहर है। युगपुरुष नीतीश कुमार की विचारधारा विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति को आगे ले जाने में वो मील का पत्थर साबित होंगे। बिहारवासी आश्वस्त हैं कि निशांत विकास, सुशासन और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...