जहानाबाद, मई 2 -- विधान परिषद सभापति ने विकास कार्यों को लेकर दिया आश्वासन कुर्था, निज संवाददाता। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह का गया से लौटने के क्रम में कुर्था आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा डाकबंगला में स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति श्री सिंह ने कहा कि कुर्था से उनका पुराना और आत्मीय रिश्ता रहा है। यह क्षेत्र उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें जो सम्मान, स्नेह और विश्वास दिया है, उसे वे जीवन भर नहीं भूल सकते। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

स्थानीय नागरिकों की मांग इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने कुर्था शकुराबाद पथ के चौड़ीकरण...