विकासनगर, दिसम्बर 12 -- हिमाचल प्रदेश के पश्मी प्रवास के लिए निकले छत्रधारी चालदा महासू महाराज शुक्रवार देर रात को बागड़ी पूजन के लिए पांचवें पड़ाव स्थल सावड़ा पहुंचे। गुरुवार देर रात मयार खेड़ा में जागड़ा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण किया। सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद दोपहर तक देव पालकी गांव में ही देव दर्शन के लिए रखी गई। दोपहर बाद पालकी और चालदा महाराज के छत्र ने सावड़ा के लिए प्रस्थान किया। सावड़ा बागड़ी को लेकर खत धुनऊ के जगथान और बुराइला गांव के ग्रामीण छत्रधारी चालदा महासू महाराज के बागड़ी पूजन के लिए सुबह से ही तैयारी में जुटे हुए है। प्रवास यात्रा में हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मयार खेड़ा से सावड़ा पहुंचने तक कई गांवों में श्रद्धालुओं ने देव पालकी का पुष्प वर्षा का स्वागत किया...