दुमका, मार्च 3 -- जामा। झारखंड शिक्षा परियोजना के दिशा-निर्देश पर सोमवार को जामा प्रखंड अंतर्गत कुल 32 विद्यालयों में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई, जहां विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। झारखंड अधिविद परिषद, रांची के निर्देशानुसार प्रश्न पत्र परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया था, जिससे परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संचालित हो सकी। प्रत्येक केंद्र पर शिक्षकों को वीक्षक तथा सीआरपी को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था, जिन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आठवीं बोर्ड परीक्षा में क...