रांची, मई 8 -- रांची। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। वह शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने न्योता दिया है। बंगाल के लोक भवन से भी उन्हें आमंत्रण मिला है। वह शुक्रवार देर शाम कोलकाता रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ऐतिहासिक बदलाव के लिए जनादेश दिया है। अब नया बंगाल बनेगा। बंगाल में परिवर्तन का असर झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर भी पड़ेगा। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, बस ऐलान बाकी; BJP विधायक दल की बैठक शुरू यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी को दो बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी बने भाजपा के निर्ववाद नेता यह भी पढ़ें...