पटना, मई 8 -- पूर्व मंत्री सह पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने बंगाल भाजपा विधानमंडल दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सुवेंन्दु अधिकारी का यह चयन भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, जनता के भरोसे और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है। उनके चयन के लिए पश्चिम बंगाल बतौर पर्यवेक्षक आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी कोटि-कोटि धन्यवाद और बधाई। सुवेंदु अधिकारी जमीनी राजनीति के अनुभवी नेता हैं। पंचायत से लेकर विधानसभा तक उनका लंबा अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की मजबूत पकड़ बंगाल की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, बस ऐलान बाकी; BJP विधायक दल की बैठ...