नई दिल्ली, मई 9 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मेगा शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया। समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ शामिल हुए। इनके साथ ही चुनावी रणनीति से जुड़े कई प्रमुख संगठनात्मक चेहरे भी इस मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्तर के नेताओं में भूपेंद्र यादव, ...